फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, गणित एवं विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ समन्वयक समग्र शिक्षा मनेन्द्र मिश्रा एवं प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या शिल्पी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर महेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर कल्पना सिंह द्वारा मेले का अवलोकन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं के मॉडल उत्कृष्ट रहे। गणित मेले का आयोजन गणित क्लब प्रभारी ज्योति, विज्ञान मेले का आयोजन विज्ञान क्लब प्रभारी अर्चना गुप्ता व समग्र शिक्षा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रभारी निर्मला सिंह द्वारा किया गया। उत्कृष्ट मॉडल में भौतिक विज्ञान पार्क अनम अजरा द्वारा, मानव संरचना मॉडल छवि वैश्य द्वारा व चन्द्रयान-३ मॉडल अंशिका शाक्य द्वारा गणित खेल आराधना द्वारा, पादप कोशिका का ३डी मॉडल रहा। विषय बार सर्वश्रेष्ठ मॉडल जनपद स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर शिक्षिका ऋचा तिवारी, शैल्जा मौर्या, सरिता त्रिवेदी, गुलशन जहां, दीप्ती सिंह, सर्वेश शाक्य, आदेश गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
जीजीआईसी फतेहगढ़ में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
