डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से सवाल हल करवाये। बाद में उनकी टॉफी वितरित कीं। टॉफी पाकर बच्चे फूले नहीं समाये।
जिलाधिकारी डॉ0वी0के0 सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय बलीपुर ब्लॉक कमालगंज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल कराए। जिलाधिकारी ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कीं। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं स्कूल की खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा बी0डी0ओ0 को विद्यालय को गोद लेकर विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के लिये निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *