दुर्गा महोत्सव में पूजन के साथ महाआरती का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां दुर्गा महोत्सव धर्मार्थ आयोजन समिति फतेहगढ़ द्वारा स्थापित मूर्ति पंडाल में अष्टमी पूजन पर देर रात महाआरती का आयोजन हुआ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व आरएसएस के विभाग प्रचारक अमित के अलावा सभासद अनिल तिवारी व समिति के अध्यक्ष राहुल परमार एवं राघवेन्द्र सिंह परमार ने आरती की। भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाये। प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सभासद अनिल तिवारी, भाजपा नेता शशांक मिश्रा, रानू दीक्षित, अमन गुप्ता, अवनीश यादव, राजा वाष्र्णेय, सचिन सक्सेना, रीतेश प्रजापति, गौरव सक्सेना, शिवम् राजपूत, अनिल राजपूत, मोहित राजपूत, रवि श्रीवास्तव, गौरव राजपूत आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *