फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर पर गिरी बिजली, मैदान पर ही मौत

पेरू में एक फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की आसमानी आफत ही वजह से मौत हो गई. पेरू में यूवेनटुड बेलाविस्ता और फैमिलिया कोका के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था और इस दौरान भारी बारिश होने लगी. फुटबॉल का खेल बारिश के दौरान भी जारी रहता है और यहां भी ऐसा ही हो रहा था, लेकिन तभी मैच के दौरान आसमान से बिजली गिरी और इसकी चपेट में कई खिलाड़ी आ गए. इस हादसे में एक खिलाड़ी की जान तक चली गई. पेरू में हो रहे इस मुकाबले के दौरान बारिश काफी तेज होने लगी जिसके बाद रेफरी ने खिलाड़ियों को खेल रोक मैदान से बाहर आने को कहा. खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रही रहे थे लेकिन तभी आसमान से बिजली गिरी और इसकी चपेट में 39 साल के खिलाड़ी जॉस ह्यूगो डी ला क्रूज मेसा आ गए. मेसा के सिर पर बिजली गिरी और वो मैदान पर ही मारे गए. मेसा के साथी खिलाड़ी भी बिजली की चपेट में आए और वो बुरी तरह झुलस गए. इन खिलाड़ियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *