नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना समाधान दिवस पर एसडीम कायमगंज तथा थाना अध्यक्ष ने जनता की समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।
कस्बा नवाबगंज स्थित थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस पर थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी तथा एसडीम कायमगंज गजराज सिंह यादव ने जनता की समस्याएं सुनीं। जिसमें 15 फरियादियों के लिखित प्रार्थना पत्र आए। जिस पर दूरदराज से आए फरियादियों की थाने में बैठे सभी अधिकारियों ने गहनता से समस्याएं सुनीं। इस मौके पर १५ प्रार्थना पत्र आये। जिसमें से तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के बाद सभी प्रार्थना पत्र राजस्व कर्मियों को दे दिए हैं और उनको पुलिस बाल मुहैया कराकर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सरकार का शासनादेश उनके लिए मुख्य बिंदु है। इस पर वह दिन-रात काम करके जनता की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। इस मौके पर थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, एसडीम कायमगंज गजराज सिंह यादव, लेखपाल अश्वनी राजपूत, नरेश चंद, सौरव यादव, तरुण दीक्षित तथा क्षेत्र के समस्त लेखपाल तथा महिला लेखपाल, थाना के दरोगा कस्बा इंचार्ज गिरीश चंद्र दरोगा, संतोष कुमार, दरोगा योगेश श्रीवास्तव, दरोगा हेमंत कुमार, के0सी 0राम सिंह तथा समस्त पुलिस बल व राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद रहे।
थाना समाधान दिवस में तीन समस्यायें हुईं निस्तारित
