लोक अदालत के लिए मोटर वाहन दुर्घटना संबंधी मामले किये गये चिन्हित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोटर वाहन प्रतिकर दावो के निस्तारण की तैयारी बैठक जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में नोडल अधिकारी लोक अदालत के विश्राम कक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता न्यायाधीश ब्रजेन्द्र कुमार त्यागी ने की व संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेन्द्र प्रकाश ने किया। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित कुल 24 मामले आये। उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग 18 मामलों को चिन्हित कर चुका है। तैयारी बैठक में 13 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना प्रतिकर मामलों को निपटवाने के लिए चिन्हित करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर विधि सलाहकारों को मामलो को प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। तैयारी बैठक में न्यायिक अधिकारी महेन्द्र सिंह, प्रेम शंकर, नरेश कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम, अधिवक्ता ओमप्रकाश गौतम, जवाहर सिंह गंगवार, स्नेहलता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *