लंजीगंज रोड पर व्यापारियों को चेतावनी देकर खाली कराया गया फुटपाथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लोगों के चालान काटे जा रहे है और साथ ही फुटपाथ खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। नगर पालिका परिषद व उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट द्वारा मन्नीगंज से लिंजीगंज बाजार में दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि स्वयं फुटपाथ खाली कर लें, फुटपाथ न खाली करने पर अगले दिन से जुर्माना भी लगेगा और सामान भी जब्त किया जायेगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह अपने कर्मचारियों के साथ मन्नीगंज पहुंचे। साथ में उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालू कनौजिया एवं राजू गौतम, महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला के अलावा अनुपम रस्तोगी, श्याम सुंदर गुप्ता, सौरव शुक्ला, कमलेश गुप्ता आदि ने व्यापारियों से अपील की कि फुटपाथ खाली करें और सामान को बाहर न लगाये। कई दुकानदारों के नगर पालिका द्वारा नाम नोट किये गये और हिदायत दी गई कि बाहर सामान रखा मिला तो जुर्माना वसूल किया जायेगा। दोपहर शुरु हुए अतिक्रमण अभियान को लेकर पूरे दिन चर्चा रही। सभी को चेतावनी देकर सोमवार को फुटपाथ खाली कराया गया। इसी रोड पर अगले राउंड में फुटपाथ पर दुकान लगाये मिलने पर जुर्माना वसूला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *