बड़े दिन के उपलक्ष्य में चर्च में आराधना सभा का हुआ आयोजन

 कार्यक्रम की व्यवस्था भावना लाल ने देखी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बड़े दिन के उपलक्ष्य में प्रार्थनाओं सभा के दौर के दौरान तीसरे दिन सीएनआई चर्च बढ़पुर में भावना लाल की देखरेख में प्रार्थना सभा सम्पन्न हुई। बढ़पुर चर्च में सोलोमन दयाल ने दुआ के साथ प्रार्थना की। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस २५ दिसम्बर के उपलक्ष्य में मसीह समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और गीत गाया क्यादिन खुशी का आया रहमत का बादल छाया। साथ ही जंगल में मंगल दूत मिल गाते जय जय हो यीशु, जय जय हो यीशु, शांति मेल लाया है आया है यीशु-आया है यीशु गीत पर आराधना की और प्रभु यीशु मसीह को याद किया। इस मौके पर सोलोमन दयाल, भावना लाल, सुषमा लाल, वंदना, सुनीता दास, अनिल सिंह, अमन मनीला मैसी, आदित्य रोहित सहाय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *