विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान ने दिव्यांगों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस के पर जोगराज स्थित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के सभागार में दिव्यांग छात्रा वैष्णवी गोयल, इंतजार अली, आनंद कुमार, करुणेश कुमार, आशीष दुबे छोटू, डॉ0 अमूल्य गंगवार को सम्मानित किया गया। डॉ0 अमूल्य गंगवार ने कहा कि हम सभी समाज के ही हिस्सा हैं। हमारी अपेक्षा है कि समाज हमें सम्मान की दृष्टि से देखें, क्योंकि हम भी आपकी ही तरह हैं। दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे छोटू ने कहा कि सभी दिव्यांग अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से आगे बढ़ते हुए हर बाधा को पर करें, हम किसी से कम नहीं है। समाज का कोई भी कार्य हम कर सकते हैं। करुणेश कुमार ने कहा कि हम शिक्षा और श्रम के बल पर प्रत्येक बाधा को पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हमें भी समाज के सहयोग व स्नेह की आवश्यकता है। निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस एक संयुक्त राष्ट्र दिवस है जो हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन समाज और विकास के हर स्तर पर दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने और राजनीतिक, सामाजिक,आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं में दिव्यांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के बारे में है। संस्थान समय समय पर दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। इस अवसर पर पूर्णिमा दीक्षित, रितिका मिश्रा, सुपर्णा मिश्रा, शैलेन्द्र, रक्षपाल कुशवाहा, अनुभव सारस्वत, उज्जवल पाण्डेय, आध्या दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *