सुख का ताला केवल संतुष्टि की चाबी से ही खुलता है: बीके शोभा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर 28वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सफल जीवन के लिए दुआओं का महत्व बताते हुए राजयोगनी बीके शोभा बहन ने कहा कि हम निवास सेवा केंद्र पर जो कार्यक्रम हुए उनका विस्तार एक कार्यक्रम श्रीमद् भागवत गीता का 7 दिन का, राजयोग ट्रेनिंग 3 दिन का, ब्रह्मा भोजन से यात्रा रैली तीन स्मृति दिवस 12, जन्मदिन 4, समर्पण दिवस 2 तथा जनरल कार्यक्रम राखी, झंडारोहण, शिवरात्रि, जन्माष्टमी, बाल दिवस, नवरात्रि, दीपावली, होली, भाईदूज प्रदर्शनी आदि के 48 छोटे बड़े कार्यक्रम किए गए। उन्होंने कहा कि सुख पाने के लिए इच्छाओं की लाइन लगे या आशाओं के ढेर, परंतु सुख का ताला केवल और केवल संतुष्टि की चाबी से ही खुलता है। नसीहत वह सच्चाई है जिसे हम कभी ध्यान से नहीं सुनते और तारीफ धोखा है जिस पर हम ध्यान देते हैं, इन सब से दूर रहे सिर्फ भगवान हमारा साथी है तो सफलता हमारे कदम चूमेगी, जितना हमारा दिल साफ उतना परमात्मा की दुआएं साथ होंगे। बीके सतेंद्र ने कहा कि परमात्मा से हमें जो कुछ प्राप्त करना है तो फरियाद न करें, बल्कि उसे याद करने का प्रयत्न करें। आज्ञाकारी सपूत बन कर दुआएं प्राप्त करे। भारती मिश्रा ने कहा कि हमारे जीवन में दो चीज हैं प्रतिज्ञा और परीक्षा दिन प्रतिज्ञा करने वालों को ईश्वर की मदद मिलती है। वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि हम ब्रह्माकुमारी संस्था में अद्भुत शिक्षा की जागीर लेने आते हैं, क्योंकि यहां ज्ञान के अलावा दूसरी चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा कि हम किसी की गलती को नोट करने के बजाय सहयोग का साथ दें यही दुआओं की पूंजी है। इस मौके पर पूनम बहन, एकता बहन आदि मौजूद रहे। कैंडिल लाइटिंग के साथ सेंटर का धूमधाम से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बच्चों ने नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
धूमधाम से ब्रह्माकुमारी केंद्र का मनाया गया 28वां वार्षिकोत्सव
