जनपद में फिर दिखायी दिया तेंदुआ, लोगों ने दशहत

विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ
वन विभाग बोला जंगली बिल्ली है
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद में एक फिर प्राथमिक विद्यालय के पास एक तेंदुआ देखा गया है। जो लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिससे आसपास के ग्रामीणों में दशहत फैल गयी है। लोग अपने घरों से भी निकलने से कतराने लगे है। दिन में जरुरी सामान लेने जाने के लिए लोग गु्रप बनाकर जा रहे है। जिससे कोई जानवर हमला न कर दें। लोगों में भय है कि दिन तो कट जायेगा, लेकिन रात कैसे कटेगी, क्योंकि कुछ ग्रामीणों के मकान खुले है, कोई भी जानवर आसानी से घर में घुस जायेगा। लोगों ने प्रशासन से जंगली जानवर को पकड़वाने की अपील की है। जिससे कोई बड़ी घटना घटित हो।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुआ जैसा जानवर दिखायी दे रहा है। जो शिकार की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। लोग लाठी-डंडा लेकर खेतों में जंगली जानवर को ढूंडने गये, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ज्ञात हो इससे पहले थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में भी एक तेंदुआ आ गया था, जिसके हमले से कई लोग घायल हो गये थे। कानपुर से आयी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा था, लेकिन अब फिर एक बार जंगली जानवर आने की खबर से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। वन विभाग टीम का कहना है कि जो सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है वह एक जंगली बिल्ली है। उसे पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लोगों को क्या पता कि जंगली बिल्ली और तेंदुआ अलग-अलग दिखते है उनमें डर का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *