ई-रिक्शा साइड में करने की बात कहने पर दबंगों ने युवक को पीटा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। रास्ते में खड़े ई-रिक्शा साइड में करने की बात कहने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये परिजनों को भी पीटा। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीडि़त का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालबाग हमीरपुर निवासी नूर मोहम्मद उम्र 27 पुत्र मोहम्मद शमीम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि आज जुमे के दिन वह मस्जिद में नमाज अदा करके घर जा रहा था, तभी रास्ते में गाँव के इदरीश पुत्र शफी उर्फ लल्ला ने रोड पर अपना ई-रिक्शा खड़ा कर दिया। नूर मोहमद ने ई-रिक्शा साइड से खड़ा करने को कहा। इसी बात को लेकर इदरीश पुत्र शफी उर्फ लल्ला व फयाजुद्दीन ने परिवार के साथ मिलकर नूर मोहम्मद को गिराकर लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे। बेटे को पिटता देख पिता मोहम्मद शमीम बीच बचाव के लिए आये। उक्त लोगों ने भी उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर नूर मोहम्मद का मेडीकल परीक्षण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *