5 जनवरी को मनायी जायेगी रजत जयंती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चिंतामणि सुंदरकांड पाठ समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने (रजत जयंती वर्ष) पर तैयारी बैठक समिति के उपाध्यक्ष नवीन कौशल के निवास गोहाई स्ट्रीट पर संपन्न हुई। बैठक में वार्षिक उत्सव 5 जनवरी को अग्रवाल सभा नंबर 1 पर होने वाले कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्या तरीके से तैयारियों पर चर्चा हुई। जोरों से चल रही तैयारी एवं निमंत्रण पत्र का लोकार्पण हुआ। समिति के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह किशोर ने बताया समिति के कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा सपत्नी मुख्य यजमान होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था घनश्याम बाजपेई एवं प्रशांत सिंह संभालेंगे। पाठ की व्यवस्था में समिति के सदस्य निर्मल दीक्षित, अनूप मिश्रा, अजीत वर्मा, अनुराग वर्मा, संदीप वर्मा, चंदन शुक्ला, कमलेश दीक्षित, नितेश वर्मा, अनुपम तिवारी, सुबोध मिश्रा, सौरभ सिंह, केसी वर्मा, अभय दुबे संभालेंगे। ध्वनि व्यवस्था पवन गुप्ता देखेंगे। 56 भोग की व्यवस्था चंदन शुक्ला, विक्की वर्मा, सार्थक सोमवंशी संभालेंगे । प्रसाद प्रभारी कमलेश दीक्षित, अनूप मिश्रा एवं भंडारे की व्यवस्था नवीन कौशल, गुंजन संभालेंगे। प्रचार प्रसार की व्यवस्था अनुराग पांडेय को दी गई। समिति का प्रयास है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग आकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
सुंदर काण्ड पाठ समिति के निमंत्रण पत्र का हुआ लोकार्पण
