राजपूत करणी सेना के संगठन का हुआ विस्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजपूत करणी सेना के संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष कुशल परिहार ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जेएनवी रोड स्थित जिलाध्यक्ष ने अपने निवास पर विभोर सोमवंशी को जिला उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र सिंह सादर विधानसभा सचिव, जितेंद्र सिंह विधानसभा सचिव अमृतपुर, मनमोहन सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मदाबाद, मोहन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर बनाया सहित दो दर्जन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें जिला प्रभारी सुशील सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष कुशल परिहार, अमल परिहार, वेदप्रकाश सिंह विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी सुशील सिंह चौहान ने युवाओं को संगठित रहकर सर्व समाज से जुडऩे व जोडऩे की नसीहत देते हुए युवाओं को भगवान श्री राम के पदचिन्हों पर चलने का आवाह्न किया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह परिहार ने युवाओं को संदेश देते हुए बताया कि आज हर युवा को स्वरोजगार से जुडऩे की आवश्यकता है। उन्होंने आवाह्न किया कि समाज के शोषित, वंचित व पीडि़तों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास करना चाहिए। बैठक में सुशील सिंह चौहान, अरविन्द चौहान, राम प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्य में लोग उपस्थित रहे। संचालन विभोर सोमवंशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *