सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना राष्ट्रीय युवा दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में रविवार को स्वामी विवेकानन्द की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य रूप से सह विभाग प्रचारक अमित कुमार सिंह, प्रबंधक संजीव चौहान व विद्यालय के प्रधानाचार्य धरमवीर सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्र्पाचन कर प्रारम्भ किया। भूमिका कृष्ण कुमार कटियार ने बताया कि हमे स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलना चाहिए उनके बताए सभी विचार आज सार्थक हो रहे। मुख्य अतिथि अमित कुमार सिंह रहे। स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में सत्य खोज कर पूरे विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया। हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर आचार्य प्रदीप अवस्थी ने भी अपने विचारो को रखा। प्रधानाचार्य धरमवीर सिंह ने सभी का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदीप सेंगर, प्रदीप शर्मा, रामानन्द पांडेय, वीरेश परमार, शिव मोहन लाल मिश्र, रजनीश कुमार, संजीव कुमार, शिवकुमार, आलोक सिंह, गोविन्द, बृजपाल सिंह, आर्तिका, अंजली, अर्पणा, अमृता, पल्लवी, रीतू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *