उत्तराखंड के पौड़ी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर सवारियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 22 घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
उत्तराखंड: पौड़ी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर सवारियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 22 घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। बस संख्या UK12PB0177 पौड़ी बस अड्डे से श्रीनगर की ओर करीब 3 बजे रवाना हुई थी। हादसा पौड़ी तहसील के कोठार बेंड के पास 4 बजे हुआ। इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों को पहले जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया, फिर गंभीर रूप से घायल को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेज किया। साथ ही, उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित किया कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाए। उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर रितु खंडूरी ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस हादसे में कुछ यात्रियों की मौत से बेहद दुख हुआ और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों को शांति मिले और घायलों को जल्द ठीक होने की कामना की।
पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिन्हे एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
- सुनीता (25) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा,
- प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु,
- नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।