इस बार देर से मनोरंजन के साधनों का आनंद ले सकेंगे लोग

ठेका देरी से उठने के चलते और लगेगा एक सप्ताह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीराम नगरिया धीरे-धीरे अपने पूरे सबाब पर पहुंचने जा रहा है। आस्था के साथ-साथ दूर दराज से मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे पहली पसंद भुंजे आलू तो वहीं झूले का लुफ्त उठाने की चाहत होती है। मेला श्रीराम नगरिया का शुभारम्भ हो चुका है और अपराकाशी पूरी तरह भक्ति में सरावोर दिख रही है। प्रदेश के कई जनपदों से श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगा का स्नान करने आते है। पूजा अर्चना के बाद वह मेले में अन्य स्थानों पर जाकर उसकी जानकारी लेते है तो वहीं खरीददारी के साथ-साथ अगर देखा जाये तो उनकी सबसे पहली पसंद फर्रुखाबादी भुंजे आलू और झूले का लुफ्त उठाना रहता है। ऐसे में अभी पूरी तरह झूले व अन्य मनोरंजन के साथ संसाधन स्थापित नहीं हो पाये है। मेला श्री रामनगरिया में जो भी व्यापारी दुकान लगाये है अगर उनकी माने तो उनका कहना है कि पूरा मेला और हम लोगों की दुकनदारी मेले में झूले और मनोरंजन पर निर्धारित है। जितनी अधिक भीड़ मनोरंजन क्षेत्र में होगी, उतनी हम लोगों की खरीददारी होगी। पूरी तरह मनोरंजन क्षेत्र नहीं लग पाया है, उसका मुख्य कारण यह भी हो सकता कि इसका ठेका काफी विलंब से हुआ है। जिसकी बजह से पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ठेका १५ लाख रुपये कम की बोली पर उठा है। मनोरंजन का ठेका रामपुर निवासी लाइक अहमद ने 92 लख रुपए में लिया है। वहीं विगत वर्ष एक करोड़ 7 लाख रुपए का ठेका हुआ था। मनोरंजन क्षेत्र में काम देख रहे नसीम ने बताया कि देर से ठेका होने की वजह से झूले लगने में अभी समय लग रहा है। एक सप्ताह के बाद मनोरंजन क्षेत्र श्रद्धालुओं के आगमन के लिए तैयार हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार सुनामी झूला सहित कई नए झूले भी लोगों को लुभाने के लिए तैयार हो रहे हैं। आधा सैकड़ा से अधिक कर्मचारी मेला क्षेत्र में आसमानी झूला, नाव झूला, मौत का कुआं, ट्रेन झूला, ब्रेक डांस झूला आदि को तैयार करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *