आर्थिक तंगी से जूझ रहे शराबी युवक ने लगायी फांसी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। आर्थिक तंगी से से जूझ रहे शराबी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नयागनीपुर निवासी वीरपाल जाटव शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। जो मंगलवार सुबह लगभग 9.00 बजे अपने घर की तरफ जा रहा था। घर जाकर वह फांसी के फंदे पर लटक गया। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई, तो दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये। मृतक की पत्नी व छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। सूत्रों ने बताया कि मृतक बेहद गरीब था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिसके चलते वह फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी ने बताया कि वह काफी गरीब है। उसके पति पर कई लोगों का कर्जा भी था। जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते चलें कि करीब तीन घंटे तक मृतक फांसी पर झूलता रहा। किसी ने उसे फांसी के फंदे से नहीं उतारा। अन्य परिजनों के पहुंचने पर शव को उतारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *