जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंक पैंट्रन पुल पर वसूली का खेल शुरु

 पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया पुल, लेकिन गुजर रहे टेंपो/ई-रिक्शा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपरा काशी मेला श्री रामनगरिया में भले ही जिला प्रशासन और मेला प्रशासन लाख दावे कर रहा हो कि पैंटून पुल पर वसूली नहीं हो रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। यहां से निकलने वाले वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। जबकि जिला प्रशासन ने निर्देश दिये थे कि यह पुल केवल पैदल चलने वालों के लिए ही बना गया है, लेकिन इस पर दुपहिया वाहन छोडि़ए, टेंपो व ई-रिक्शा भी गुजर रहे हैं। जिनसे स्थानीय लोग जबरन अवैध वसूली करते है। जब कोई पैसा देने में आनाकानी करती है, तो उनसे मारपीट कर जबरन वसूली की जा रही है। अब सवाल उठता है कि आखिर यहां पर वसूली किसके निर्देशन में की जा रही है। जबकि यहां से हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन सेे अवैध वसूली रोके जाने की मांग की है। वहीं आवारा सांड भी पैंटून पुल से गुजर रहे हैं। जिससे पैंटून पुल से गुजरने वाले लोग डर जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *