युवती को बनाया बंधक, पुलिस ने पहुंचकर युवती को कराया मुक्त
कार्यवाही के लिए पुलिस को दी तहरीर, काफी देर तक तनावपूर्ण रहा माहौल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालीपट्टी रानी गांव निवासी सत्यबोध अभिनेत्री पुत्र हरिकृष्ण अग्निहोत्री के पुत्र वि_ल नाथ ने अपनी 9 माह की पुत्री को डायरिया होने पर 14 जनवरी 2025 को सिटी अस्पताल बढ़पुर में भर्ती कराया था। जब उसकी हालत में सुधार न होने पर वि_ल नाथ व उनकी पत्नी ने अपनी पुत्री को मोहल्ला आवास विकास में डॉक्टर सीएन भल्ला को दिखाया। जिससे सिटी हॉस्पिटल के कर्मचारी और स्टाफ नाराज हो गया और बीमार बच्ची की बुआ हिमांशी अग्निहोत्री को डीलक्स सी रूम में अंदर बंद करके बंधक बना लिया। जिसकी सूचना बच्ची की बुआ हिमांशी ने फोन पर अपने पिता सत्यबोध अग्निहोत्री को दी। इसके बाद तत्काल सत्यबोध अग्निहोत्री ने उच्च अधिकारियों को पुत्री को बंधक बनाए जाने की फोन पर सूचना दी और सिटी हॉस्पिटल आ गए। जैसे ही यह सूचना पुलिस विभाग में पहुंची तो हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर कादरीगेट थाना अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह, आवास विकास चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पुलिस बल के साथ सिटी हॉस्पिटल पहुंचे और युवती को बंधक मुक्त कराया। सिटी अस्पताल में काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण का माहौल रहा। युवती के पिता सत्यबोध अग्निहोत्री ने सिटी अस्पताल के कर्मचारियों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
मरीज को दूसरे डाक्टर को दिखाने पर सिटी हॉस्पिटल के कर्मचारी भडक़े
