गैर जनपद में बन रहे हाईवे मे पड़ रही थी बालू मिश्रित मिट्टी
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। गैर जनपद में खनन कर रहे माफिया के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कारवाई की है। माफिया दबंगई के बल पर धरती का सीना चीरने मे जुटा था।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव खंडौली के निकट रामगंगा नदी में पोकलैंड से कई दिनों से बालू का अवैध खनन हो रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम अतुल कुमार सिंह, खनन निरीक्षक संजय प्रताप सिंह व खनन अधिकारी हरदोई अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बालू लेकर जा रहे पांच डंपर और बालू का खनन कर रही पोकलैंड को पकड़ लिया। जब प्रपत्र मांगे, लेकिन खनन कर रहे युवक नहीं दिखा सके। जिसके बाद अधिकारियों ने वाहनों को थाने में खड़ा करवा दिया। वही खनन निरीक्षक ने बताया कि मिट्टी मिली बालू हरदोई क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर डाली जा रही थी। कई दिनों से डंपर बालू ढो रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि बालू और मिट्टी का खनन हो रहा था। जनपद हरदोई के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर से मिट्टी खनन की अनुमति है। जांच पड़ताल की जा रही है कि खनन अमृतपुर क्षेत्र में हो रहा या अल्लाहगंज क्षेत्र में यह लेखपाल को भेजकर पैमाइश करवाकर निर्णय किया जाएगा। पूछने पर खनन अधिकारी ने बताया कि पांच डंपर राजेपुर थाने में खड़े कर सीज कर दिए है, जबकि पोकलैंड पाली थाने भेजी गई। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि यह खनन रसूखदार नेता की दम पर किया जा रहा था जिसका फंडाफोड़ जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह से हुई। शिकायत के बाद किया गया। वहीं मौके पर नायब तहसीलदार अनवर हुसैन भी मौके पर मौजूद रहे।
खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, पांच डंपर समेत एक पोकलैंड सीज
