चरित्र से बढक़र कोई अन्य बहुमूल्य वस्तु नहीं: बीके मंजू बहन

मेला रामनगरिया में अध्यात्मिक ज्ञान कुम्भ प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सर्च लाईट भवन बीबीगंज के तत्वाधान में माघ मेला श्री रामनगरिया में स्वर्णिम भारत ज्ञान कुम्भ आध्यात्मिक प्रदर्शनी का उद्घाटन दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि एडीएम सुभाषचन्द्र प्रजापति व अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व डा0 मिथलेश अग्रवाल तथा बीके मंजू, राममूर्ति देवी मंच पर मौजूद रही। संचालन महेश पाल सिंह उपकारी ने किया।
बी0के0 मिथलेश एवं बी0के0 नीलम बहन ने सभी मंचासीन अतिथियों को बैज लगाकर एवं पुष्पमालाओं द्वारा स्वागत किया। बी0के0 श्यामा बहन ने संस्था का संक्षिप्त परिचय दिया। कुमारी वैभवी ने स्वागत एवं भाव नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। बी0के0 मंजु बहन ने कहा कि चरित्र से बढक़र कोई अन्य बहुमूल्य वस्तु नहीं। हमारे ब्रह्माकुमारी रिसर्च सेंटर में पौधों पर भगवत गीत एवं पांप गीत का पौधे पर कितना असर पड़ा ये हमने उस रिचर्स में पाया। वर्तमान समय में सरकार के नेतृत्व में व्यसनमुक्ति का कार्य निरंतर चल रहा है। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज में ही चरित्र एवं आध्यात्मिकता का संगम मिलता है। हम आधुनिकता की चमक दमक में हम भारतीय संस्कृति प्राचीन सम्यता को भूलते जा रहे हैं। आनन्द एवं सुख लिए ध्यान और भजन बहुत जरूरी है। डा0 मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि शान्ति संसार की सर्वश्रेष्ठ संम्पत्ती है। इसके बिना संसार के कुछ भी संम्भव नहीं है। संसार को स्वर्णिम बनाने में इसी अमूल्य अहम बस्तु की आवश्यकता है। ईश्वरदास महाराज ने कहा कि संसार में कोई भी वस्तु खराब नहीं है तो केवल उसका प्रयोग। चरित्र का उत्थान करने वाले घटक धार्मिक ग्रन्थ एवं आज के समय में पतन का मुख्य कारक चलचित्र मोबाइल, टीवी है। धन्यवाद बी0के0 पूनम बहन ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *