फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज हाथीपुर बरौन में भाजपा के मण्डल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। नवनियुक्त पाल समाज के मण्डल अध्यक्षों में रजनी पाल, मंजेश पाल, वीर बहादुर पाल का फूल मालाओं से सर्वसमाज की ओर से स्वागत किया गया। जनपद में जगह-जगह नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर व जिला पंचायत सदस्य कुलदीप पाल व विद्यालय के प्रबंधक विजय सिंह, पाल महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पाल, संरक्षक दया सिंह पाल ने समाज के बनाये गये भाजपा में मण्डल अध्यक्षों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर आयोजनकर्ता राहुल पाल, संदीप पाल, जयदेव पाल, मोनू पाल, जीतू चौधरी, अंकित राजपूत, देवन गंगवार, राहुल कुमार जाटव, राहुल पाल, सागर सक्सेना, अतुल चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
पाल समाज के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का हुआ स्वागत
