फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक मसेनी लोको रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि कानपुर मण्डल प्रभारी दिनेशचन्द्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार पार्टी को बूथ स्तर पर जाकर कैडर कैम्प आयोजित करने के दिशा निर्देश दिये। ३१ मार्च तक सेक्टर एवं बूथों का शत-प्रतिशत गठन किया जायेगा। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जायेगा। मण्डल प्रभारी जितेन्द्र शंखवार ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और बाबा साहब को भारत रत्न बहुजन समाज पार्टी के प्रयास से मिल पाया, क्योंकि कोई भी पार्टी बाबा साहब की बात नहीं करती हैं। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश में चार-चार बार सरकार बनाने में पार्टी कामयाब हुई। कांशीराम के मिशन एवं मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए मायावती रात दिन कार्य कर रहीं और मिशन को आगे बढ़ा रही है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद गौतम ने की। इस मौके पर पूर्व मण्डल प्रभारी विजय भास्कर, नागेन्द्र, रामरतन गौतम, सीताराम, आरडी बौद्ध, अखिलेश भास्कर, सुरजीत, योगेन्द्र सिंह, अर्जुन गौतम, देवनरायन, राजीव पेंटर, रूपलाल वर्मा, विश्राम सिंह, प्रेमसागर दिवाकर, उपेन्द्र लोधी, आयुषकांत, अजीत पाल, गौरव, सिद्धार्थ, अहिवरन लोधी, दौलतराम बौद्ध, अलताफ सिद्दीकी, पंकज गौतम, त्रिपुरेश गौतम, लखीमीचन्द्र, ज्ञानदीप माथुर आदि लोग उपस्थित रहे।
बसपा को सेक्टर व बूथ स्तर पर किया जायेगा मजबूत
