फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महानगर ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में उनके आवास बजरिया शालिग्राम में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन नगर महासचिव रजत क्रांतिकारी ने किया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। उन जैसा नेता ना भारत में कभी पैदा हुआ था ना आगे कभी होगा। जनेश्वर मिश्र ने सदैव गरीबों, किसानों एवं मजदूरों की आवाज को उठाया और मजबूत किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ों और कमजोरों की आवाज बुलंद करना है, तभी जनेश्वर मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और २०२७ में पुन: बहुमत के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी। उन्होंने पीडीए को मजबूत करने की बात कही। महंत राजूदास ने मुलायम सिंह यादव के लिए जो टिप्पणी की है, वह निदंनीय है। जिसकी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने निंदा की। जिला महासचिव जहान सिंह लोधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा जनेश्वर जैसा नेता सदियों में पैदा होता है। प्रदेश सचिव युवजन सभा प्रवेश कटियार ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के पदचिन्हों पर हम सबको चलना चाहिए। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, वीना शर्मा, अमित यादव, कुलदीप भारद्वाज, खुर्शीद खां, नितिन मिश्रा, आशीष यादव, गौरव सक्सेना, रिंकू यादव, हरिओम सक्सेना, निधि मिश्रा, ऋषि अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं सपा कार्यालय आवास विकास पर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनायी गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किये। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विवेक सिंह यादव, अशोक अंबेडकर, बंटी यादव, साजिद अली खान, शैलेश अवस्थी, अरुण मिश्रा, अरविंद मिश्रा, सोनू बाजपेई, अतुल मिश्रा, जितेंद्र सिंह यादव सिरोली, रामपाल सिंह यादव, राजन यादव, शिवशंकर शर्मा, नितिन पांडे, धीरज मिश्रा, नंदकिशोर दुबे, रजत मिश्रा, अनुज पांडे, अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे। इस मौैके पर जिलाध्यक्ष ने शैलेश अवस्थी को जिला सचिव मनोनित किया।
सपाइयों ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र को पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
