निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत कश्यप के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, जनता ने लिया हाथोंहाथ


नवाबगंज, समृद्धि न्यूज निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत कश्यप ने दर्जनों समर्थकों के साथ क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें जिताने का भरोसा दिया।
नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गांव बरतल निवासी नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत कश्यप जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे उनका चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। प्रशांत कश्यप के लिए उनके समर्थक व मतदाता पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं तथा उनको जिताने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जनता उनको बढ़-चढ़कर वोट देने का भरोसा दे रही है। प्रत्याशी भी जनता के पैर छूने तथा आशीर्वाद लेने में पीछे नहीं हैं। जिससे जनता का मनोबल भी बढ़ता जा रहा है। वहीं प्रत्याशी भी भारी जनसमर्थन देखकर गदगद है। गुरुवार को प्रत्याशी के साथ रामशरण कश्यप, महाराम, गुड्डू सक्सेना, अरविंद राठौर, दुष्यंत कश्यप, संजीव कश्यप, भोले ठाकुर, सुशील शर्मा, मुकेश बाथम, कौशलेंद्र तिवारी, रामदास कश्यप सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *