
हर ओर से उमड़ रहा समर्थन, जगह-जगह किया गया स्वागत
फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवाबगंज नगर पंचायत चुनाव प्रभारी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव सपा प्रत्याशी विनीता शाक्य पत्नी अरविन्द शाक्य के पक्ष में जब वोट मांगने निकले तो हर ओर से समर्थन उमड़ पड़ा। लोगों ने चुनाव प्रभारी को अपने बीच पाकर खुशी का इजहार किया और हर हाल में सपा प्रत्याशी को चुनाव जिताकर चेयरमैन बनाने का आश्वासन दिया। डा0 जितेन्द्र यादव के क्षेत्र में पहुंचने से साइकिल की रफ्तार और तेज हो गई। उन्होंने गांव-गांव, घर-घर जाकर डोर-टू-डोर जन सम्पर्क किया व प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
नगर पंचायत नवाबगंज से चेयरमैन पद के लिए समाजवादी पार्टी ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य की पत्नी विनीता शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव अपने पड़ाव की तरफ पहुंचने लगा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनता जा रहा है। डा0 जितेन्द्र यादव के क्षेत्र में पहुंचने और डोर-टू-डोर जन सम्पर्क करने से प्रत्याशी और भी मजबूत हो गया। हर तरफ से समर्थन और सहयोग व वोट के आश्वासन मिल रहे है। कुल मिलाकर कहे तो क्षेत्र में साइकिल और भी तेजी से दौडऩे लगी। डाक्टर यादव ने कहा कि अरविन्द शाक्य किसान नेता है और बराबर किसानों की समस्यओं के लिए जिले भर में संघर्ष करते रहे है। इनके हाथों को मजबूती मिली तो किसान यूनियन के अलावा नगर पंचायत के जरिए उत्कृष्ट जन सेवा करेंगे। उन्होंने विकास कार्यों में पूर्ण समर्थन व सहयोग देने का वायदा भी किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, रविन्द्र सिंह (चन्नू यादव) पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, सपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र शाक्य, विजेंद्र यादव प्रधान सोना जानकीपुर, संजीव यादव प्रधान हरदुआ, अरविंद शाक्य, छविनाथ शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी, अनुराग यादव, अभय यादव, अंशुल यादव, नागेन्द्र यादव, रिंकू यादव प्रधान कांधेमई मिलकिया, उमेश यादव, जुगेंद्र यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, राजन गंगवार, पंकज यादव, गौरव दुबे, आशीष दीक्षित, प्रभाकांत मिश्रा, लक्ष्मी शंकर जोशी, जयवीर सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, विनोद कुमार, जितेंद्र सिंह, मि_ू खां, फिरोज खान, अजर खान, सलमान, शाहरुख, मुबीन खान, शाहिद, परवेज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
