पूर्णिमा के पर्व पर चेतसिक बोधि ने सामूहिक रूप से किया महापरित्राण पाठ, किया भोजनदान

मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर की पूजा अर्चना,
भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

मेरापुर, समृद्धि न्यूज। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की धम्म स्थली संकिसा स्थित महासमता बोधि पुस्तकालय के प्रांगण में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने संचालक भिक्षु चेतसिक बोधि ने मोमबत्ती अगरबत्ती लगाकर बुध्द वंदना की। इसके बाद इस बिहार में भिक्षु संघ ने सामूहिक रूप से महापरित्राण पाठ किया।
दोपहर 12.00 से शाम 5.00 बजे तक कथावाचक रीना शाक्य, रोशनी बौद्ध शिखा बौद्ध, रिंकी बौद्ध, अंजली बौद्ध ने बिहार में बौद्धमय संगीत की प्रस्तुति की। प्रसाद के रूप में खीर वितरण की गई। बुद्ध बिहार में वैशाखी पूर्णिमा के दिन क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी डॉ0 नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए भिक्षुओं व तीर्थ यात्रियों व अनेक श्रद्धालुओं को भोजनदान कराया गया।
बिहार के संचालक चेतसिक बोधि प्रत्येक आने जाने श्रद्धालु की खूब आवभगत करते हैं। जिस कारण इनके बिहार पर हर समय भिक्षुओं का जमावड़ा बना रहता है। समाजसेवी डॉ0 नवलकिशोर शाक्य की तरफ से बुद्ध बिहार पर होने वाले प्रत्येक त्योहार पर भण्डारे आयोजित किया जाता हैं तथा भिक्षुओं को दान देकर लोग पुण्य अर्जित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *