फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने नगर पंचायत खिमसेपुर, कमालगंज, मोहम्मदाबाद व शमशाबाद, कम्पिल में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोमवंशी ने बताया कि संकिसा व नवाबगंज में भाजपा प्रत्याशियों को विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य की क्षत्रिय समाज के संदर्भ में की गई टिप्पणियों के कारण समर्थन नहीं दिया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई ज्ञापन दिये गये, लेकिन अभी तक विधायक के खिलाफ न तो कोई कार्यवाही हुई और न तो विधायक ने माफी मांगी। आश्वासन देकर टरका दिया गया। जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि भाकियू भानू गुट आचार संहिता व धारा १४४ हटने के बाद विशाल किसान महापंचायत का आयोजन करायेगी। जिसमें भ्रष्टाचार व आवारा पशुओं के मुद्दे को उठाया जायेगा।
भाकियू ने संकिसा, नवाबगंज छोड़ भाजपा प्रत्याशियों को दिया समर्थन
