
नवाबगंज/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारियों ने प्रत्याशियों की बैठक बुलाकर उन्हें चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया व शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की।
क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने प्रत्याशियों की बैठक ली और चुनाव आचार संहिता के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अपील की कि कोई भी प्रत्याशी अपने समर्थकों से फर्जी वोट न डलवाये, शांति व्यवस्था बनाये रखे, अन्यथा की स्थिति में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष नवाबगंज जय प्रकाश शर्मा, कस्बा इंचार्ज नरेंद्र सिंह, प्रत्याशी प्रशांत कश्यप, बन्ने खां, अनिल राजपूत, करुणेश यादव, विमलेश गुप्ता तथा सभी सभासद पद के प्रत्याशी मौजूद रहे।
वहीं कमालगंज में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने प्रत्याशियों व व्यापारियों की बैठक बुलाकर शांति का पाठ पढ़ाया और मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी पर कार्यवाही करने की बात कहीं और प्रत्याशियों से शांतिव्यवस्था बनाये रखने की अपील की। पैसा, दारु, दबाव मतदाता पर प्रयोग न करने की अपील भी की। इस मौके पर दीपू बजाज, शिवकुमार गोयल, कृष्ण कुमार गौतम, डॉ0 अशोक, गौरव गुप्ता, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।
