विधायक ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्यायें

विकास कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को दिये निर्देश
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज में जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन गांव की समस्या को गांव में निपटारा करने के लिए किया गया। आयोजन की अध्यक्षता कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि ने की। विधायक अधिकारियों पर समस्या का समाधान करने के लिए कड़े तेवर के साथ फटकार लगाते हुए नजर आर्इं। गांव में गरीबों को पीएम आवास शौचालय एवं विकास कार्यों तेजी लाने के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जन चौपाल के लिए प्रोफेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया था। मगर नोडल अधिकारी जन चौपाल में उपस्थित नहीं हुए। नोडल अधिकारी को स्पष्टीकरण विधायिका ने देने को कहा। पीएम आवास का सर्वे पंचायत में मार्च तक चलेगा। ग्राम पंचायत अहमदगंज की जनता ने भ्रष्ट अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। पीएम आवास के लिए सचिव को कई नाम नोट कराए गए। अहमदगंज में कई हेडपंप खराब पड़े हुए हैं। उनकी मरम्मत के लिए जनता ने विधायिका से गुहार लगाई। अहमदगंज में कई नालियों के लिए विधायिका ने बरसात से पहले निर्माण कराने के लिए कहा। बीडीओ राधेश्याम, एडीओ पंचायत समाज कल्याण अधिकारी, एपीओ कुलदीप, सचिव धर्मेंद्र पाल, प्रधान प्रीति देवी, प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार, पंचायत सहायक मधु राजपूत, रोजगार सेवक दलवीर सिंह, सुमित तिवारी, सोनू चतुर्वेदी, जीतू, पंचायत सदस्य विनोद राजपूत, सुधीर राजपूत, सुज्जन खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *