भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता को जिताने की अपील कर गये नंदी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जनपद दौरे पर देर रात्रि भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन अग्रवाल के लोहाई रोड स्थित आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता के समर्थन में आयोजित व्यापारी सभा में उन्होंने शहर के व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मत देने की अपील की। 10.00 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होता है। आचार संहिता को देखते हुए उन्होंने सभा को संबोधित नहीं किया, लेकिन कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों से मुलाकात की। मीडिया को संबोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन और विकास की सरकार है। 2023 प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था व्यापारियों को सुरक्षित माहौल और प्रदेश का सर्वांगीण विकास सिर्फ भाजपा की सरकार में ही सुनिश्चित है। प्रदेश की जनता को सिर्फ भाजपा में ही विकास और सुशासन दिखाई देता है अन्य राजनीतिक दल जाति मजहब के आधार पर प्रदेश को बांटते आए। जिसके कारण प्रदेश का विकास संभव नहीं हो सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोक कल्याण के कार्य एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन और विकास की बह रही अविरल धारा में प्रदेश दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। गुंडों माफियाओं और अराजक तत्वों का प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश की पहचान जोकि माफियाओं गुंडों और अराजक तत्वों की शरण स्थली हुआ करती थी। वर्तमान में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने कहा फर्रुखाबाद से उनका विशेष लगाव रह है। वह जब-जब फर्रुखाबाद पहुंचते हैं तो पुराने संबंध और मजबूत होते है। फर्रुखाबाद में भाजपा ने जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की माता सुषमा गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। व्यापारियों से अपील है सुरक्षित और बेहतर माहौल के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करें। जनपद की सात नगर पंचायत और दो नगर पालिकाओं में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को भी उन्होंने जिताने की अपील की। इस दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, ओमप्रकाश गुप्ता, रजनीकांत गुप्ता, अनुपम रस्तोगी, विश्वास गुप्ता, डॉ0 रजनी सरीन, मनोज उर्फ पप्पू रस्तोगी. बॉबी गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, संजय उर्फ संजू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *