फरवरी में सर्दी का हो जाएगा THE END!

देश के उत्तरी राज्यों के मौसम में बदलाव जारी है. फरवरी महीने में हालात गर्मी जैसे हो गए हैं. दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में दिन में पसीने छूटने लगे हैं. ऐसे ही हालात अधिकतर मैदानी इलाकों के हैं. मौसम में हो रहे बदलाव से लोग भी परेशान हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे गर्म कपड़ों, रजाई, कंबल को रखें या अभी इंतजार करें. इधर, मौसम विभाग ने मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मैदानी और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. मौसम में हुए परिवर्तन को देखते हुए लग रहा है कि ठंड अब अपनी अंतिम बेला में है. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, एक बार फिर से बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना के चलते सर्दी की वापसी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 8 से 12 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इन्हीं दिनों सिक्किम, पूर्वोत्तर असम और अरुणाचल प्रदेश बारिश और बर्फबारी का सामना करेंगे. वहीं, 11 और 12 फरवरी को गरज और बिजली के साथ बारिश बढ़ सकती है, जबकि 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में दिन में तेज हवाएं परेशान कर रही हैं, जिस कारण मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने मौसम में परिवर्तन की बात कही है। आईएमडी ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादलों के छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल, राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कई हिस्सों में तेज हवाओं का असर है। दिन में अच्छी खासी धूप खिल रही है। लेकिन, आगे कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया और झांसी, मेरठ और सहारनपुर में फरवरी माह में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। फरवरी के आधे हिस्से तक दिन में काफी गर्मी का एहसास होगा। लेकिन, तेज सतही हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव से तापमान में वृद्धि रहेगी। फाल्गुन महीने में तेज गर्मी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *