सीएमओ ने दिया 48 घण्टे का अल्टीमेटम, नहीं हुआ भारत हॉस्पिटल सीज

रामा पैथॉलॉजी का रजिस्ट्रेशन न मिलने पर

जांच कर कार्यवाही करने की कही बात
सीएचसी में तीन डाक्टर मिले गायब, रोका वेतन

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी अवनींद्र कुमार ने कमालगंज के भारत हॉस्पिटल सहित तमाम क्लीनिकों का भी निरीक्षण किया। जिसमें कमालगंज का पार्थ क्लीनिक भी शामिल था। कुछ महीनों पूर्व ही पार्थ क्लीनिक को सीज किया गया था। वहीं गुरुवार को महिला की मौत के बाद भारत हॉस्पिटल में जमकर तोडफ़ोड़ हुई थी। जिसके बाद शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच की। पड़ोस में ही चल रही रामा पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। जिसमें नया रजिस्ट्रेशन न मिलने पर सीएमओ ने जांच की बात कही। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो लेब को भी सीज किया जाएगा। वहीं अस्पताल में न ही डॉक्टर मिले और न ही कर्मचारी। पत्रकारों के एक सवाल के दौरान उन्होंने कहा की जितने अवैध क्लीनिक व लैब चल रही है उन पर कार्यवाही होगी। इसके बाद सीएमओ कमालगंज सीएचसी पहुँचे। वहाँ बिना बताए छुट्टी पर जाने के कारण तीन डॉक्टरों का वेतन रोक दिया गया। जिसमें डॉक्टर विवेक कनौजिया, डॉ कूलभूषण, डॉ धर्मेंद्र सिंह यादव शामिल थे। गर्भवती महिलाओं को खाना न मिलने पर उन्हें खाना देने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शोभित कुमार को दिए गए। वही कस्बे के गांधी नगर निवासी सचिदानन्द ने मुख्य चिकित्सधिकारी को बताया की अस्पताल में न तो सुगर की जांच हुई न दवाई मिल रही। इस दौरान सीएमओ ने जमकर कर्मचारियों को फटकार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *