फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पंचम राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने पुरुस्कार वितरित किये। राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण लखनऊ में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान विषय में वाटर साइकिल, जल चक्र का मॉडल शिक्षिका दीपा शुक्ला ने प्रस्तुत किया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दीपा शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के ५३ प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान तीन पुस्तकों का विमोचन हुआ। जिसमें चहक-१, चहक-२, चहक-३ का विमोचन हुआ। स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना महानिदेशक पवन कुमार व संयुक्त निदेशक ने कार्यक्रम में भाग लिया। बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षिका दीपा शुक्ला हुई सम्मानित
