नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत मार्ग का लोकार्पण कर सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री के साथ जूनियर इंजीनियर ने शुभारंभ कराया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरीदपुर में कायमगंज फरीदपुर मार्ग का प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत मार्ग का लोकार्पण सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, क्षेत्रीय विधायक सुरभि के साथ जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने मार्ग का लोकार्पण कर शुभारंभ करवाया। जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने बताया कि यह मार्ग ग्राम सडक़ योजना के तहत विकास खंड क्षेत्र के गांव को जोड़ेगा। जिससे आम आदमी को इसका लाभ मिलेगा और सरकार की योजना के तहत वह प्रधानमंत्री सडक़ योजना का लाभ और भी ग्रामों को दिलाएंगे। जिससे कि सभी ग्राम पंचायतें मुख्य रोड से जोड़ी जा सकें। इस मौके पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, क्षेत्रीय विधायक सुरभि, ठेकेदार संतोष कुमार, जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार यादव तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश राजपूत सहित तमाम ग्रामीण व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
पीएम सडक़ योजना के तहत जनप्रतिनिधियों ने किया मार्ग का लोकार्पण
