फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया के वैदिक क्षेत्र चरित्र निर्माण शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने भाग लिया। यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख यजमान के रुप में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व पत्नी अनीता द्विवेदी रहे। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, डॉ0 हरिदत्त द्विवेदी व कुलदीप गंगवार आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पण किये। आचार्य चन्द्रेव शास्त्री ने यज्ञ सम्पन्न कराकर ब्रह्मदत्त के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से जुगे संस्मरण सुनाए। मेजर सुनील दत्त व प्रियांक दत्त ने सभी आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मध्यान्ह की सभा मे शिवनारायण आर्य व प्रदीप शास्त्री ने मधुर संगीत के द्वारा भक्तिरस की धारा प्रवाहित की। कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, हरिओम शास्त्री, सुरेश चंद्र, अजीत सिंह, उपासना आर्या, डॉ0 अर्चना माद्री आर्या आदि उपस्थित रहे।
हवन पूजन के साथ स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की बनायी गई 28वीं पुण्यतिथि
