अमृतपुर,समृद्धि न्यूज। अमृतपुर के रहने वाले शिवम अवस्थी जो पिछले 10 वर्षों से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में कार्यरत हैं। हाल ही में भारत के उप.राष्ट्रपति के कार्यालय में आयोजित प्रतिष्ठित इंटरशिप कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस एक महीने की इंटरशिप के दौरान उन्होंने उच्च स्तरीय सरकारी कार्य प्रणाली को समझने और राष्ट्रपति के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करने का अवसर प्राप्त किया। शिवम अवस्थी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को मान्यता देते हुए आगामी 21 फरवरी 2025 को उप राष्ट्रपति ने उन्हें आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत कैरियर के लिए बल्कि उनके गृह क्षेत्र और देश के लिए भी गर्व की बात है। शिवम अवस्थी ने इस अवसर के लिए भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह अनुभव उनके कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने में सहायक होगा और वे इसी समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा में कार्यरत रहेंगे।
शिवम अवस्थी को भारत के उप राष्ट्रपति कार्यालय में विशेष इंटरशिप का अवसर
