‘सभी धैर्य बरतें और सतर्क रहें’, दिल्ली-NCR में भूकंप के बाद पीएम मोदी की अपील

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि डरे सहमे लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोग गहरी नींद से जाग गए। हालांकि, अब तक इससे किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली-एनसीआर की धरती कांप उठी. भूकंप की तीव्रता 4.0 थी लेकिन झटका तेज था. इसका सेंटर दिल्ली था और इसकी गहराई महज 5 किमी थी. भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने लोगों से संभावित झटकों के प्रति सतर्क, शांत और सुरक्षित रहने की अपील की है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. गनीमत ये रही कि इस भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की जाती है। इसके साथ ही संभावित झटकों के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।’

Narendra Modi
                                      Tremors were felt in Delhi and nearby areas. Urging everyone to stay calm and follow safety precautions, staying alert for possible aftershocks. Authorities are keeping a close watch on the situation.
दिल्ली-NCR में भूकंप का झटका सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर लगा. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों के बेड तक हिल गए. खिड़कियां हिलने लगीं. लोगों में खौफ का माहौल हो गया. ऊंची-ऊंची इमारतों में रह रहे लोग तुरंत ही घरों से नीचे उतर आए. भूकंप की संभावना को देखते हुए दिल्ली-NCR को जोन-4 में रखा गया है जो दूसरा सबसे संवेदनशील इलाका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *