महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का हुआ विमोचन
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता डीएन कालेज में शुरु
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को डीएन कॉलेज फतेहगढ़ में त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारम्भ मुख्यअतिथि अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति व विशिष्ठ अतिथि एआरटीओ विजेन्द्र नाथ चौधरी व प्राचार्या डा0 शशिकिरण सिंह ने किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मां वाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। छात्राओं ने मां वाणी की वन्दना प्रस्तुत की। आये हुए मुख्य, विशिष्ट एवं अन्य सम्मानित अतिथितियों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो0 डॉ0 मनोज गर्ग ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को खेल-कूद सम्बन्धी शपथ दिलायी और गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया।अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, एआरटीओ बृजेन्द्र नाथ चौधरी, प्राचार्या डॉ0 शशिकिरण सिंह, प्राचार्य प्रो0 डॉ0 मनोज गर्ग ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका शारदा का विमोचन किया। गत वर्ष के छात्र एवं छात्रा चैम्पियन द्वारा हाथ में मशाल लेकर क्रीडा मैदान का चक्कर लगाया गया। उसके पश्चात् मार्च पास्ट किया गया। संचालन वाणिज्य प्रवक्ता डॉ0 एनएसएन गुप्ता एवं विनय कुमार बाथम ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ0 राम नरेश सिंह एवं पूर्व क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 एच0एस0एन0 गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षक व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण कुमार, अभिषेक शाक्य, सपना देवी ने प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। इस मौके पर पूर्व वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ0 बीके अग्रवाल, डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 आलोक कुमार सिंह, डॉ0 सत्येन्द्र कुमार, डॉ0 अजह जुनैद आलम, डॉ0 मो0 अमीन, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियान्शु सिन्हा, अनामिका मिश्रा शिक्षणेत्तर कर्मचारी राममान सिंह सेंगर, विनोद कुमार, योगेन्द्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में नारायण तिवारी प्रथम, नारायण वर्मा द्वितीय, सत्यांश यादव तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में वीना यादव प्रथम, मुस्कान सिंह द्वितीय, गायत्री शाक्य तृतीय रही। 200 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में नारायण तिवारी प्रथम, नारायण वर्मा द्वितीय, लकी सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में वीना यादव प्रथम, मुस्कान सिंह द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट छात्र वर्ग में राज दुबे प्रथम, मुकुल कुमार द्वितीय, शैलेश सिंह तृतीय रहे। शॉटपुट छात्रा वर्ग में अंशिका पाल प्रथम, आरती द्वितीय, आकांक्षा तृतीय रही। 800 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में राजकमल प्रथम, नारायण तिवारी द्वितीय, नारायण वर्मा तृतीय रहे। 800 मीटर छात्रा वर्ग में वीना यादव प्रथम, गायत्री शाक्य द्वितीय, मुस्कान सिंह तृतीय रही। लम्बी कूद में नारायण तिवारी प्रथम, सलमान द्वितीय, अर्पित तृतीय रहे। लम्बी कूद छात्रा वर्ग में अंशिका पाल प्रथम, संध्या कठेरिया द्वितीय, मुस्कान सिंह तृतीय रही। 400 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में नारायण तिवारी प्रथम, राजकमल द्वितीय, नारायण वर्मा तृतीय रहे। 400 मीटर छात्रा वर्ग में वीना यादव प्रथम, मुस्कान सिंह द्वितीय, गायत्री शाक्य द्वितीय रही।
खेलकूद प्रतियोगिता में नारायन तिवारी व वीना ने बाजी मारी
