पॉवर एंजिल सशक्तिकरण व क्षमता संवर्धन शिविर का समापन

शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर बीईओ ने किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लॉक संसाधन केंद्र बढ़पुर में जेंडर इक्विटी एवं मीना मंच के अंतर्गत पावर एंजिल के सशक्तिकरण एवं क्षमता संवर्धन हेतु चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी बढ़पुर सुरेश पाल के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बालिकाओं में जो नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु सत्र समझाए गए हैं, उन सभी का विद्यालयों में अवश्य संचालन करें। यह सभी सत्र बालिकाओं के जीवन से जुड़े हुए हैं। मीना मंच नोडल भारती मिश्रा ने प्रतिभागियों को चुप्पी तोड़ो माहवारी प्रबंधन हेतु विशेष जानकारी दी। ट्रेनर सुधा वर्मा ने समस्त प्रतिभागियों को समूह में बांटकर दो-दो विषय दिए जिन पर चर्चा कर यह निष्कर्ष निकाला गया कि यह सत्र विद्यालय स्तर पर कैसे संचालित किए जाएंगे। ट्रेनर सुनीता चौहान ने प्रतिभागियों को मीना मंच गठन, मीना मंच के उद्देश्य, मीना पंचायत से परिचित कराया। प्रशिक्षण में सेल्फ स्टीम से जुड़ी यूनिसेफ के द्वारा बनाई गई। 6 कॉमिक्स के बारे में बताया गया। इन कॉमिक्स के लिंक प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाते हैं जो विभिन्न सत्रों पर आधारित होते हैं। बीईओ समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजय कनौजिया, दिनेश सिंह, रमन मिश्रा, नीत, पूनम श्रीवास्तव, रीता राजपूत, मिथिलेश कुमारी, पूजा श्रीवास्तव, सुनीता यादव, ममता परिहार, सुनीता शाक्य, नेहा, अपर्णा मिश्रा, रिचा सिंह, रिया सिंह, सरिता परिहार, सीमा मौर्य, मधु शर्मा, राधा रानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *