फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को डीएन कॉलेज फतेहगढ़ में चल रहे त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उड़ान का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ0 शिल्पी सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ0 सीडी यादव एवं प्राचार्य प्रो0 डॉ0 मनोज गर्ग ने मां वाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य प्रो0 डॉ0 मनोज गर्ग ने हुए अतिथियों का परिचय कराया। संचालन वाणिज्य प्रवक्ता डॉ0 एचएसएन गुप्ता एवं विनय कुमार बाथम ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ0 राम नरेश सिंह एवं पूर्व प्रभारी एच0एस0एन0 गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ0 बी0के0 अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य डॉ0 के0एम0 सचदेवा, पूर्व प्राचार्य डॉ0 आर0के0 गुप्ता, डॉ0 कल्पना सिंह, डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 आलोक कुमार सिंह, डॉ0 सत्येन्द्र कुमार, डॉ0 अजहर जुनैद आलम, डॉ0 मो0 अमीन, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियान्शु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामभान सिंह सेंगर, विनोद कुमार, योगेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। छात्र/छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। १० हजार मीटर दौड़ छात्र वर्ग में राजकमल प्रथम, नारायण वर्मा द्वितीय, अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। डिसकस थ्रो छात्र वर्ग में यशवर्धन चौहान प्रथम, मुकुल कुमार द्वितीय, ऋषभ यादव तृतीय स्थान पर रहे। डिसकस थ्रो छात्रा वर्ग में अंशिका पाल प्रथम, आरती द्वितीय, दिव्या कुमारी तृतीय स्थान पर रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
डीएन कॉलेज में त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
