पॉक्सो एक्ट के आरोपी पर दोष सिद्ध

सजा पर सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तिथि नियत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला जज विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने पॉक्सो एक्ट के मामले में मोहित उर्फ गौरव पुत्र रामनरेश निवासी मोहल्ला जटवारा जदीद कोतवाली फर्रुखाबाद को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तिथि नियत की गयी है।
बीते लगभग 10 वर्षों पूर्व कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मेरा एक मुकदमा मोहित के साथ चल रहा था। जिसका ट्रायल कोर्ट में चल रहा है। मोहित ने मेरे घर में घुसकर मेरी बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पिछले मुकदमे में मेरी बेटी की गवाही थी। उक्त मुकदमे में दबाव बनाने के लिए 21 अगस्त को मंै मजदूरी के लिए गया था। दोपहर लगभग 12 बजे राजा व मोहित, शीतल, कोमल ने मेरे घर में घुसकर मेरी बड़ी बेटी और पत्नी को मारपीट करके दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कपड़े फाडक़र पास के नाले में डाल दिया और कहा कि अगर गवाही दी, तो जान से मार डालेंगे। मेरी दूसरी पुत्री जो कि स्कूल से घर आ रही थी उसके साथ भी मारपीट की। मेरी पुत्री व पत्नी के काफी चोट आई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचक ने साक्ष्य गवाह के आधार पर न्यायालय में मोहित के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया। बचाव पक्ष की दलील व शासकीय अधिवक्ता प्रदीप सिंह, विकास कटियार की पैरवी के आधार पर न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने मोहित उर्फ गौरव को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तिथि नियत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *