डीएम व एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा कराने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 77 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षायें प्रारम्भ हुई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षायें सम्पन्न कराने के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये। इस दौरान केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
जानकारी केेेे अनुसार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें पंजीकृत कुल 24366 परीक्षार्थियों (बालक एवं बालिकाओं) में से 22658 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जबकि 1708 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत कुल 22060 परीक्षार्थियों में से 20858 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं कुल 1202 परीक्षा अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने फिरोजगांधी इंटर कालेज कमालगंज, आरपी इंटर कालेज कमालगंज, पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी, लल्लूवंशी इंटर कालेज इकडरिया जहानगंज, एमएल इंटर कालेज सिरौंज, दयाराम इंटर कालेज बद्रीनगर कुंदन गनेशपुर, रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी जगह परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होती पाई गयी। जिलाधिकारी द्वारा कालेज में परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रकाश व्यवस्था व कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे का संचालन चेक किया व केंद्र व्यवस्थापकों को नकलबिहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिये निर्देशित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुँचकर परीक्षा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में 1708 व इंटर में 1202 परीक्षा रहे अनुपस्थित
