घर में हुई लड़ाई में पराजित होने पर युवक ने कि आत्महत्या

समृद्धि न्यूज। लाइव सुसाइड का एक वीडियो बड़ी तेजी से वाराणसी में वायरल हो रहा है। लाइव वीडियो में सुसाइड करने वाला शख्स अपनी पत्नी और पिता से माफी मांगते हुए अपने भाईयों से हार जाने की बात कहता है।मृतक स्टेलिन उर्फ कनाद रघुवंशी प्रख्यात समाजसेवी लेनिन रघुवंशी का छोटा भाई था। लेनिन रघुवंशी अपने समाजसेवा के कार्यों के लिए मैग्सेसे अवार्ड के लिए नामित हुए थे। अभी तक इस मामले में किसी तरह की कोई शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।स्टालिन उर्फ कणाद रघुवंशी ने खुद को फांसी लगाने से पहले बकायदा वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में पहली ही लाइन में कणाद उर्फ स्टालिन ने कहा कि मैं अपने भाइयों से हार गया, फिर अपनी पत्नी से माफी मांगते हुए पिता से माफी की बात कही। करीब दो मिनट के वीडियो में कणाद ने खुद को पंखे से पहले से बना कर रखे फंदे से खुद को लटका लिया। कणाद मूलत चौबेपुर थानांतर्गत धरहरा के निवासी हैं। तीन भाई में एक भाई वाराणसी कचहरी में वकालत करते हैं। एक भाई लेनिन रघुवंशी प्रख्यात समाजसेवी हैं। लेनिन इस वक्त विदेश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *