दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापार मण्डल करेगा आंदोलन

रेलवे रोड के विद्युत पोल एवं पांचाल घाट पुल की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर रेलवे रोड की व्यवस्था सुदृण कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष अधिशासी अभियंता विद्युत ने फर्रुखाबाद रेलवे रोड स्थित बिजली के पोल जो की बीच सडक में स्थित है, जिसका पैसा नगर पालिका 17 जनवरी 2025 को 1 करोड़ 71 लाख लगभग विद्युत विभाग को उनके खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। 15 अप्रैल तक हटाने का आश्वासन दिया था। 17 अप्रैल तक उस रोड पर कोई काम चालू नहीं हुआ है। जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं तथा नगर क्षेत्र में रखे हुए ट्रांसफार्मर में फेंसिंग लगाने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन के कई बार के आश्वासन से व्यापार मंडल व व्यापारी दोनों बहुत व्यथित है, क्योंकि निर्माण कार्य न होने से पिछले कई वर्षों से व्यापार में बाधा उत्पन्न हो रही है। व्यापार बंधु की बैठक बुलाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि बैठक में केवल कोरे वादे किए जाते हैं। व्यापार मंडल या व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझावों पर कोई भी कार्यवाही नहीं होती है। तत्काल प्रभाव से बिजली के पोल स्थानांतरित किए जाए तथा नगर क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर पर जाली लगाने का कार्य तुरंत किया जाए, अन्यथा एक सप्ताह उपरान्त व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं पांचाल घाट पुल की मरम्मत हेतु लगभग दो महीने तक पुल को बन्द रखा गया, जिससे आम जनता व व्यापारियों को अत्यन्त कठनाई उठानी पड़ी व व्यापार लगभग दो माह के लिए समाप्त सा हो गया था, किन्तु पुल की घटिया मरम्मत होने के कारण एक सप्ताह में ही पुल में जगह-जगह पहले की तरह ही गढ्ढे हो गये है। किसी भी समय अत्यन्त दुखद घटना घटित हो सकती है। दोषी संस्था व दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल उर्फ लालू कनौजिया, राजू गौतम, अरविन्द कुमार, राकेश सक्सेना, श्याम सुंदर गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अंकुर श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *