शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से मनाया

समृद्धि न्यूज। भारत माता मंदिर कचहरी रोड फतेहगढ़ में सूर्यपुत्र शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से मनाया फूलों को गुब्बारों और लड़ियों से सजाया गया।भक्तों ने शनि देव मंदिर में शाम 4:00 बजे पूजा अर्चना की गई।
शनि देव की मूर्ति पर तेल फूल माला प्रसाद अर्पित कर काले उड़द और तेल चढ़ाए। तेल का दीपक जलाकर शनिदेव चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से पूजन कराया और गुरसहायगंज से आए आचार्यों ने संगीत में सुंदरकांड का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और अपने जीवन को कृतार्थ किया। श्री शंभू चैतन्य ब्रह्मचारी गंगा परिक्रमा वाले सानिध्य में संपन्न हुआ। उपस्थित भक्तजन आचार्य पवन मिश्रा, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, रूद्र मिश्रा, राहुल शाक्य,राजा गुप्ता, प्रवीण पांडे, नीलेश श्रीवास्तव आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *