नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन जिले के उच्चाधिकारियों ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की थी। जिसमें अनुपस्थित रहे पंचायत सहायकों को बीडीओ ने नोटिस जारी किया। नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर बीते दिन जिला मुख्य विकास अधिकारी डीडीओ तथा डीपीआरओ ने पहुंचकर आयुष्मान कार्ड तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। जिसमें दर्जनों पंचायत सहायक 2 दिन पूर्व की गई सूचना के बावजूद भी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। जिनको शुक्रवार को बीडीओ गगनदीप सिंह ने उच्चाधिकारियों निर्देशन में अनुपस्थित पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीडीओ ने बताया पंचायत सहायकों द्वारा नोटिस का सही जवाब ना दिया तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।
पंचायत सहायकों को नोटिस जारी
