
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ग्राम बघौंना के निकट एक एंबुलेंस चालक की लापरवाही से खंड में जा गिरी। जिसकी सूचना राहगीरों ने फोन पर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को दी।
सूचना पाकर थाना अध्यक्ष ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचे और खंड में पड़ी एंबुलेंस को निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं निकाली जा की। तब थाना पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से एंबुलेंस को निकलवाया। थाना पुलिस के मुताबिक उसमें बैठे सभी कर्मचारी सुरक्षित निकले। किसी को कोई हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई।
वहीं थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि एंबुलेंस सीएचसी कायमगंज की होने की बताई गई है। जिससे पीएमटी पायलट आदि के नामों की कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
