फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
ई-रिक्शा व टेंपो कहीं पर भी बिना सूचक के रोक देते हैं, भले ही दुर्घटना हो जाए। वाहन स्वामियों व चालकों को उचित वाहन चालन हेतु निर्देश दिए। बाइक व कार चालक, सडक़ का पार्किंग की भांति उपयोग कर रहे हैं। अदालत में प्रचलित मुकदमों के कारण पार्किंग स्थल की स्थापना में बाधा उत्पन्न हो रही है। बंदर व कुत्ते जैसे आवारा पशुओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका पकड़वा रही है। कल 140 बंदर पकड़े गए। विद्युत संबंधी शिकायतों में कहा गया कि जे.ई. फोन कॉल रिसीव नहीं करते हैं। इस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। नगर पालिका को वॉटर कूलर सही कराकर उनकी फोटो लेने के निर्देश दिए गये। बालिका विद्यालयों की छुट्टी के समय अश्लीलता रोकने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की गई। भतीजों द्वारा चाचा को भोजन पहुंचाने पर उसे बालश्रम में चालान न किया जाए। यह अमानवीय है। रेलवे रोड से विद्युत खंभे हटवाने की मांग पर कार्यवाही जारी है। बीबीगंज में नाली महायोजना के अनुसार नहीं बन रही है, क्योंकि व्यवसायिक कठिनाइयां सामने आ रही हैं। नगर में नकली पनीर बन रहा है। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। विधायक सुशील शाक्य व विधायक नागेंद्र राठौर के समक्ष मुद्रा लोन के अंतर्गत बैंकों द्वारा लोन न देने की शिकायत की गई। रिहायशी होल में हाईटेंशन विद्युत लाइन अनधिकृत रूप से गुजरने की शिकायत की गई।
उद्योग बन्धु की बैठक में छायी रहीं नगर की समस्याएं
